फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Training given to referees, coaches and jury to promote Pittu game

Jind News: पिट्टु खेल को बढ़ावा देने के लिए रेफरी, कोच व जूरी को दिया प्रशिक्षण

Thu, 03 Sep 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Training given to referees, coaches and jury to promote Pittu game
02जेएनडी14: पिट्टु एसोसिएशन की तरफ से राज्य स्तरीय रेफरी, कोच एवं जूरी ट्रेनिंग सेमिनार​ में मौ
जींद। पिट्टु एसोसिएशन हरियाणा की ओर से एक से दो सितंबर तक राज्य स्तरीय रेफरी, कोच एवं जूरी ट्रेनिंग सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा के करीब 15 जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रदेश में पिट्टु खेल को बढ़ावा देने के साथ प्रत्येक जिले में प्रशिक्षित कोच और रेफरी तैयार करना रहा।
विज्ञापन

सेमिनार का शुभारंभ खेल अधिकारी जींद रामपाल हुड्डा, राजबाला, मुनीत, एईओ जींद और कुलदीप अहलावत ने किया। पिट्टु एसोसिएशन हरियाणा के सचिव संजय कुमार हैबतपुर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खेल के नियम एवं विनियम, रेफरिंग, कोचिंग, जूरी की जिम्मेदारियों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के रेफरी सुमित कुमार और अंकिता कौशिक ने प्रतिभागियों को खेल की तकनीकी बारीकियों और रेफरिंग के नियमों का प्रशिक्षण दिया। सेमिनार में जींद के अलावा हांसी, करनाल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, कैथल, मेवात, अंबाला और पंचकूला समेत विभिन्न जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। जींद से रवि कुमार, अंकुश पूनिया, नेहा और अन्नू ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed