{"_id":"c601b02e6135be2465c5711c54b0d5c6","slug":"train-reservation-is-full-upto-10-november-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णवी धाम के लिए 10 नवंबर तक जम्मूतवी फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णवी धाम के लिए 10 नवंबर तक जम्मूतवी फुल
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णवी धाम व कुंभ मेला देखने के लिए जाना है, तो आपको तत्काल में रेल टिकट लेनी होगी। अगले एक माह तक बिहार, जम्मू तथा मुंबई की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा सैकड़ा पार कर गया है। अगर इन ट्रेनों में आप टिकट आरक्षित करवाना चाहते हैं तो आपको या तो एक माह का इंतजार करना होगा या फिर तत्काल में टिकट की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
नवरात्र और दिवाली के त्योहार पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं द्वारा अभी से ट्रेन में बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी हैं। आगामी नवंबर माह तक जम्मू को जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है।
विज्ञापन
नवंबर माह तक जम्मूतवी ट्रेन की सभी सीटें फुल हैं। यही हाल बिहार या महाराष्ट्र को जाने वाली ट्रेनों का है। नासिक में चल रहे कुंभ के मेले के कारण इस रूट पर जाने वाली ट्रेनों में भी सभी सीटें फुल हैं। बिहार व महाराष्ट्र की ट्रेनों में भी सीटों के लिए मारामारी चल रही है। ऐसे हालात में आपको सफर करना है तो तत्काल ही एकमात्र सहारा है। बिहार जाने वाली अवध-असाम एक्सप्रेस ट्रेन में दीपावली तक सभी सीटें फुल हैं। वहीं नासिक के लिए जाने वाली पंजाब मेल में भी यही स्थिति है।
जींद से वैष्णवी धाम के लिए शुरू हो चुकी है
रेलवे की ओर से वैष्णवी धाम के लिए एक सितंबर से जींद से ट्रेन शुरू की गई है। जम्मू को जाने वाली जम्मूतवी ट्रेन का विस्तार अब कटड़ा तक किया गया है। इस ट्रेन के विस्तार से अब माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।
यह है ट्रेनों का टाइम टेबल
ट्रेन का नाम समय
पंजाब मेल 2.20
अवध-आसाम 4.00
जम्मूतवी 2.30
जींद जंक्शन से वैष्णवी धाम के लिए सीधे रेल सेवा शुरू हो चुकी है। वैष्णवी धाम, बिहार तथा महाराष्ट्र जाने वाले सभी ट्रेनों में बुकिंग फुल है। वेटिंग लिस्ट भी लंबी हो गई है। अभी 10 नवंबर तक इन ट्रेनों में कोई सीट खाली नहीं है। तत्काल से ही इन ट्रेनों में टिकट मिल सकती है। -एसके कटारिया, बुकिंग सुपरवाइजर, रेलवे जंक्शन जींद