फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Train affected due to work going on at Shakurbasti station

Jind News: शकूरबस्ती स्टेशन पर काम चलने से ट्रेन प्रभावित

Tue, 05 Aug 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Train affected due to work going on at Shakurbasti station
04जेएनडी01-एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची अवध-असम एक्सप्रेस। संवाद
जींद। कई दिनों से दिल्ली से बठिंडा की तरफ जाने वाली ट्रेन देरी से आ रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे के अनुसार शकूरबस्ती और नांगलोई के बीच ब्लॉक लिया हुआ है। इसके चलते ट्रेन प्रभावित हो रही हैं। हालांकि यह कार्य 15 अगस्त तक चलेगा। इसके कारण पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस तक ट्रेन दो से तीन घंटे तक की देरी से आ रही हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने कई दिनों से शकूरबस्ती और नांगलोई के बीच मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लिया हुआ है जिस पर निरंतर काम चल रहा है। यह ब्लॉक शाम के समय ही लिया जाता है। इसका ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ता है क्योंकि उस समय दिल्ली की तरफ से चार ट्रेनें आती हैं।
विज्ञापन

इनमें अवध-असम एक्सप्रेस जो लालगढ़ जाती है। इसके अलावा जाखल जाने वाली 54035 पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इस ट्रेन में ग्रामीण क्षेत्र से काफी यात्री आवागमन करते हैं जो रोहतक, जींद, बहादुरगढ़ और दिल्ली काम के सिलसिले में जाते हैं। ब्लॉक के कारण दिल्ली से आने वाली पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनें शकूरबस्ती से पीछे ही रोक दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों की देरी से आईं ट्रेन
18:55 बजे जींद पहुंचने वाली 54035 दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन रविवार को 20 बजकर 49 मिनट पर आई। इसके अलावा 18 बजकर 15 मिनट पर जींद आने वाली 15909 अवध-असम एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से जींद जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 54033 दिल्ली-नरवाना भी 20:46 की बजाय 21 बजकर 22 मिनट पर जींद पहुंची।


अवध-असम किशनगंज और अन्य नई दिल्ली खड़ी रही

शकूरबस्ती और नांगलोई के बीच लिए गए ब्लॉक के कारण सभी सवारी गाड़ियों को पीछे ही रोक दिया गया था। 15909 अवध-असम एक्सप्रेस 16 बजे से पहले ही दिल्ली जंक्शन से चलकर किशनगंज पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद उसे वहीं रोक दिया गया। दिल्ली-जाखल पैसेंजर, दिल्ली कुरुक्षेत्र और दिल्ली-नरवाना पैसेंजर को भी नई दिल्ली जंक्शन से चलाया ही नहीं गया।

वर्जन

पिछले कई दिनों से ट्रेन प्रभावित हैं। शकूरबस्ती के आसपास काम चल रहा है। शायद इन्हीं कारणों से ट्रेन लेट हो रही हैं।

--जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed