फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tragic accident in Jind, Labourers crushed to death after wall of cattle dairy collapses in village Bishanpura

जींद में दर्दनाक हादसा: गांव बिशनपुरा में पशु डेयरी की दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत

Wed, 15 Nov 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Nov 2023 01:36 PM IST
सार

शंभु व उसका साथी राकेश बिशनपुरा गांव में डेयरी की दीवार पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। जिसकी मिस्त्री द्वारा लिपाई करनी थी। दीवार को कच्ची मिट्टी के साथ चिना गया था। जिसके कारण दीवार गिर गई और वहां पर काम कर रहा शंभु नीचे दब गया।

विज्ञापन
Tragic accident in Jind, Labourers crushed to death after wall of cattle dairy collapses in village Bishanpura
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के बिशनपुरा गांव में पशु डेयरी की दीवारी गिरने से 55 वर्षीय मजदूर की दबने से मौत हो गई। मृतक बिहार के मऊ जिला के नियामतपुर गांव निवासी शंभु था। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। इस दौरान साथ काम कर रहा मजदूर घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार शंभु व उसका साथी राकेश बिशनपुरा गांव में डेयरी की दीवार पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। जिसकी मिस्त्री द्वारा लिपाई करनी थी। दीवार को कच्ची मिट्टी के साथ चिना गया था। जिसके कारण दीवार गिर गई और वहां पर काम कर रहा शंभु नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि साथ काम करने वाला मजदूर राकेश घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

जमीनी विवाद में युवक ने घर के कमरे में पंखे पर लगाई फांसी

जींद के रामनगर कालोनी में 33 वर्षीय युवक ने भाईयों के साथ जमीनी विवाद के चलते आहत होकर घर के कमरे में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्नी के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।  

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक रोड स्थित रामनगर कालोनी निवासी मृतक की पत्नी बीना देवी ने बताया कि वह उसका पति के हिस्से की जमीन उसके जेठों ने कब्जा किया हुआ था। जिसके चलते उनको न तो जमीन दी गई और न ही जमीन का वार्षिक ठेका। इसके कारण उसके पति को उसके जेठ प्रताडि़त करते थे। कई बार पंचायत होने के बाद भी उनको हिस्से की जमीन नहीं दी गई। जिससे तंग आकर उसके पति ने मंगलवार साय को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई कहसून गांव निवासी भाई नरेश व दुर्वासा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed