फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Traders will create relief fund to deal with disaster

Jind News: आपदा से निपटने के लिए व्यापारी बनाएंगे राहत कोष

Mon, 01 Jul 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 01 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Traders will create relief fund to deal with disaster
30जेएनडी02 : बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी देते ​व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। संवाद
जींद। व्यापारमंडल की कार्यकारिणी के सदस्यों ने व्यापारियों को तत्काल राहत देने के लिए राहत कोष बनाने, कोई घटना होने पर सरकार से उनको मुआवजा दिलाने के बारे में बातचीत करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय रविवार को प्रधान अनिल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों के कई गंभीर मुद्दों पर मंथन करने के साथ प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकी देने पर चिंता जताई गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल जींद के संरक्षक ओमप्रकाश भारद्वाज ने की।
विज्ञापन

उन्होंने आए दिन रंगदारी के लिए व्यापारियों को मिल रही धमकी और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से तत्काल कानून व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। महासचिव मनोज अरोड़ा ने बताया की बैठक में व्यापारियों के साथ आगजनी या अन्य दुर्घटना से हुए उनके नुकसान की भरपाई के लिए को लेकर मंथन किया। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार के सामने इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे और सरकार की बीमा योजना पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अपना खुद का एक राहत कोष बनाया जाएगा, ताकि आग लगने की घटना के पीड़ित व्यापारी की तत्काल आर्थिक मदद की जा सके। इससे वह दोबारा अपना व्यापार शुरू कर सकेंगे। व्यापारमंडल के प्रवक्ता व मेन बाजार प्रधान राजू लखीना ने संगठन का विस्तार व मजबूत करने के लिए अपने सुझाव रखे।

सभी व्यापारियों ने ऑनलाइन सामान नहीं खरीदने की वकालत की, ताकि स्थानीय व्यापारियों का सामान बिकता रहे। बैठक को अशोक गुलाटी, सुनील वशिष्ठ, श्याम सुंदर गोयल, राजेश गोयल, जितेंदर गर्ग, राजेश मककड़, अनिल मंगला, अमर अरोड़ा, गौरव गुंबर, राजकुमार गर्ग, अजय गुलाटी, अजय वर्मा, शिव चरण मोयल, प्रवीण ढिंगड़ा, बलजीत रेढू, संजय वर्मा, सुशील बंसल, सुरेश सैनी ने भी संबोधित किया। ी

30जेएनडी02 : बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद

30जेएनडी02 : बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed