{"_id":"6963f4c5252923654c0df1bc","slug":"traders-want-security-in-their-old-age-and-protection-for-their-businesses-jind-news-c-199-1-jnd1010-146806-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बुढ़ापे का सहारा और बाजारों की सुरक्षा चाहते हैं व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बुढ़ापे का सहारा और बाजारों की सुरक्षा चाहते हैं व्यापारी
Mon, 12 Jan 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी06: रामफल मंगला व्यापारी
जींद। व्यापारी वर्ग पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर सक्रिय हो गया है। व्यापारी जिस दिन से काम करना शुरू करते हैं उसी दिन से ही सरकार को टैक्स देने लगते हैं। इसके बावजूद सरकार व्यापारियों के लिए कोई योजना नहीं चला रही। इस मुद्दे को लेकर व्यापारियों ने एकजुट होकर सरकार से पेंशन और बीमा की मांग उठाई है।
बाक्स
जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों पर टैक्स का बोझ पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। चाहे छोटा दुकानदार हो या बड़ा व्यापारी सभी को टैक्स देना पड़ता है लेकिन उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए अब तक कोई प्रभावी योजना नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से समझे और उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाए।-लवली, व्यापारी
बॉक्स
अमर बंसल का कहना है कि आए दिन फिरौती, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के कारण व्यापार करना जोखिम भरा होता जा रहा है। बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारी बिना डर के अपना व्यापार कर सकें।-अमर बंसल
विज्ञापन
बॉक्स
सोनू जैन का कहा कि केवल पेंशन ही नहीं बल्कि व्यापारियों के लिए बीमा पॉलिसी भी शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में व्यापारी के परिवार को आर्थिक सहारा मिलना जरूरी है। यदि ऐसी योजनाएं लागू होती हैं तो व्यापारी भविष्य को लेकर निश्चिंत होकर अपना व्यापार कर सकेंगे और आर्थिक गतिविधियों में और अधिक योगदान दे पाएंगे।-सोनू जैन
बॉक्स
रामफल मंगला ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार व्यापारियों से टैक्स वसूलने में कोई कोताही नहीं बरतती लेकिन जब बात सामाजिक सुरक्षा की आती है तो व्यापारियों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए पेंशन व बीमा योजनाएं हैं जबकि व्यापारी वर्ग इससे वंचित है। -रामफल मंगला