फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Track repair and maintenance work will be carried out near Kishanganj Junction.

Jind News: यात्रीगण ध्यान दें....5 से 14 मई तक दिल्ली–बठिंडा रेलमार्ग पर छह ट्रेनें रहेंगी रद्द

Fri, 01 May 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Track repair and maintenance work will be carried out near Kishanganj Junction.
01जेएनडी07-जंक्शन पर खड़ी श्रीगंगानगर इंटरसिटी, जो कि शकूरबस्ती तक ही जाएगी। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को 5 से 14 मई तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किशनगंज जंक्शन के पास ट्रैक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।
विज्ञापन

इस कारण छह पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं आठ ट्रेनें दिल्ली न जाकर शकूरबस्ती से ही वापस लौटेंगी। इसके अलावा पांच ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में ट्रैक की मरम्मत, स्लीपर बदलने और सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सबसे ज्यादा असर रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा जो इन ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं। वहीं, पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ेंगी। कई यात्रियों को मजबूरन बस या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा जिससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर नाम कब तक रद्द रहेंगी

54031 दिल्लीजींद पैसेंजर पांच से 14 मई
54032 जींद-दिल्ली पैसेंजर पांच से 13 मई

54033 दिल्ली-नरवाना पैसेंजर 11 से 12 मई
54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर चार से 13 मई

54035 दिल्ली-जाखल पैसेंजर पांच से 13 मई
54036 जाखल-दिल्ली पैसेंजर दस से 12 मई

--------------
यह ट्रेन दिल्ली की बजाए शकूरबस्ती तक जाएंगी

ट्रेन नंबर नाम कहां तक जाएगी
12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी शकूरबस्ती

12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी शकूरबस्ती
64912 जींद-न्यू दिल्ली शकूरबस्ती

64915 नई दिल्ली-जींद शकूरबस्ती
14023 दिल्ली-कुरुक्षेत्र शकूरबस्ती

14024 कुरुक्षेत्र-दिल्ली शकूरबस्ती
64931 दिल्ली-जींद शकूरबस्ती

64932 जींद-दिल्ली शकूरबस्ती
--------------------

ट्रेन नंबर नाम रूट बदलाव कब तक
16318-श्रीमाता वैष्णवी देवी कटरा-दिल्ली कैंट, सराय रोहिला, दिल्ली-चार से 11 मई

16032-श्रीमाता वैष्णवी देवी कटरा-शकूरबस्ती, दयाबस्ती, सफदरगंज, ओखला-5,8,9, 12 मई
11450-श्रीमाता वैष्णवी देवी कटरा-शकूरबस्ती, दयाबस्ती, सफदरगंज, ओखला-छह मई

16788-श्रीमाता वैष्णवी देवी कटरा-शकूरबस्ती, दयाबस्ती, सफदरगंज, ओखला-सात मई
19804-श्रीमाता वैष्णवी देवी कटरा, कोटा-शकूरबस्ती, दयाबस्ती, सफदरगंज, ओखला-दस मई

वर्जन
पांच से 14 मई तक किशनगंज स्टेशन के पास मरम्मत का कार्य होगा। इस कारण छह ट्रेन रद्द रहेंगी। आठ ट्रेनों को शकूरबस्ती तक चलाया जाएगा और पांच ट्रेनों के रूट में बदलाव होगा। -अजय माइकल, सीपीआरओ, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article