{"_id":"d7001ce98cc235b90d446203b35ccc00","slug":"today-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों और सामाजिक संगठनों का रोष प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों और सामाजिक संगठनों का रोष प्रदर्शन आज
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के विरोध में शहर के कई व्यापारिक और सामाजिक संगठन सोमवार को रोष प्रदर्शन निकालेंगे। हालांकि रोष प्रदर्शन के लिए प्रशासन से औपचारिक अनुमति नहीं ली है, लेकिन प्रशासन इस आयोजन के लिए सतर्क हो गया है।
कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे सैनी धर्मशाला के प्रधान करतार सिंह सैनी के अनुसार रोष प्रदर्शन में 36 बिरादरी के लोग शामिल होंगे और प्रदेश भर में हुई हिंसा के प्रति रोष जताएंगे। सैनी के अनुसार रोष मार्च किसी व्यक्ति या जाति के खिलाफ नहीं होकर सरकार से व्यापारियों के नुकसान की भरपाई और दोषियों को सजा देने के लिए होगा। सैनी के अनुसार प्रदर्शन में सभी जातियों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
बाजार बंद करने का आह्वान
वहीं रोष प्रदर्शन करने वालों ने शहर के व्यापारियों से बाजार बंद करने का आह्वान भी किया है। अधिकतर व्यापारी रोष प्रदर्शन करने के समर्थन में सोमवार को दोपहर तक दुकानें और कारोबार बंद रखेंगे।
विज्ञापन
रोष प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए शहर के सभी मौजिज लोग शामिल रहेंगे। यह पूरा कार्यक्रम प्रशासन की जानकारी में किया जा रहा है। रोष प्रदर्शन सैनी रामलीला मैदान से झांझ गेट, पुरानी अनाज मंडी, गुरुद्वारा से रानी तालाब होते हुए लघु सचिवालय पहुंचेगा। यहां अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। करतार सैनी
कुछ संगठनों की तरफ से सैनी रामलीला मैदान में कार्यक्रम करने की सूचना है, लेकिन शहर में प्रदर्शन की अनुमति किसी ने नहीं ली है। इसके लिए प्रशासन तैयार रहेगा और किसी को भी शहर की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विनय सिंह, डीसी जींद।