फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To avoid cyber fraud, keep changing passwords at regular intervals, do not meet online friends in person: CJM

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अंतराल पर बदलते रहें पासवार्ड, ऑनलाइन मित्र से व्यक्तिगत न मिलें : सीजेएम

Thu, 24 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 24 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
To avoid cyber fraud, keep changing passwords at regular intervals, do not meet online friends in person: CJM
23जेएनडी03: स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सीजेएम मोनिका का स्वागत करते हुए स्कूल प्रा
जींद। समाज विकसित हो रहा है। साथ ही मनुष्य की आपराधिक भावना भी बढ़ रही है। मानव को पिछले युग में कई बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ आपराधिक दिमाग वाले लोग समाज की वस्तुओं को निशाना बनाते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधडी, लॉटरी व निवेश घोटाले, बैंकिंग और यूपीआई धोखाधडी, फिशिंग (नकली ईमेल संदेश) सोशल मीडिया धोखाधड़ी आदि से साइबर धोखाधड़ी हो रही है। यह बातें सीजेएम कम सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी मोनिका ने कहीं। वह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं।
विज्ञापन

यहां बच्चों को साइबर फ्रॉड के तहत तकनीकी दुनिया में खुद को सुरक्षित रखने की जानकारी देते हुए सीजेएम ने कहा कि प्राधिकरण सचिव ने साइबर क्राइम से बचने के लिए अनजान व्यक्ति से प्राप्त ईमेल आदि का जवाब न दें। सुनिश्चित करे कि आपका वाई-फाई अत्यंत सुरक्षित हो। अपने पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें।
विज्ञापन

आगामी 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा और प्रत्येक कार्य दिवस को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त देवराज मलिक चौहान पैनल अधिवक्ता ने उपस्थित बच्चों को कानूनी जानकारी प्रदान की। वहीं कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सरोज ढांडा की अध्यक्षता में हुआ। इसकी रूपरेखा स्कूल की लीगल लिटरेसी की प्रभारी अनुराधा ने की। मंच संचालन रेखा शर्मा ने किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सीमा मलिक का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर सुमन लता, प्रीति, सरोज सैनी, सुमन कंदोला, सीमा शर्मा, पिंकी, युद्धवीर, परिमल व राममेहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनजान व्यक्ति के साथ ऑनलाइन दोस्ती न करें
सीजेएम ने कहा कि अनजान व्यक्ति के साथ ऑनलाइन दोस्ती न करें। अगर ऑनलाइन मित्र हैं तो व्यक्तिगत तौर पर मिलने से बचें। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर घर बैठे किसी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed