फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Through this campaign, we will connect young people with the Cow Protection Group: Atul Chauhan

अभियान के जरिए युवाओं को गो सेवा दल से जोड़ेंगे : अतुल चौहान

Mon, 02 Feb 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Through this campaign, we will connect young people with the Cow Protection Group: Atul Chauhan
02जेएनडी04: गोसेवा दल के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता बैठक में मौजूद। स्रोत : संगठन
जींद। गो सेवा दल के पदाधिकारियों की बैठक पुराना बस अड्डा के पास एक निजी अस्पताल में गो सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसका उद्देश्य हजारों की संख्या में युवाओं को गो सेवा, गो रक्षा एवं धर्म रक्षा से जोड़ना रहा।
विज्ञापन

बैठक में गो सेवा, गो रक्षा, धर्म रक्षा और संगठन के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही गो सेवकों को संगठन के विस्तार और नए युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

अतुल चौहान ने कहा कि आने वाले समय में शहरी व ग्रामीण स्तर पर अभियान चलाकर युवाओं को गो सेवा दल से जोड़ा जाएगा। जिससे कि जींद सहित पूरे हरियाणा में एक सशक्त और संगठित टीम तैयार की जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने गोसेवा दल की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसेवा दल जींद के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि गो माता को पूरे विश्व की माता माना गया है और उनका दूध अमृत के समान है। वेदों और पुराणों में भी गो की महिमा का वर्णन है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह गो सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं। इस अवसर पर विजेश जायसवाल, मुन्ना नायक, विजय शर्मा, बलजिंद्र सिंगला, नवीन, अर्जुन, अमन खर्ब, मनोज सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed