फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three youths injured in collision between two bikes

Jind News: दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल

Thu, 26 Sep 2024 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Three youths injured in collision between two bikes
25जेएनडी39: घायल को सफीदों के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाते हुए। संवाद
सफीदों। जींद रोड बाईपास के नजदीक मंगलवार रात को दो बाइक के टकराने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसान घायलों की पहचान गांव सिल्लाखेड़ी निवासी बिजेंद्र, बहादुरगढ़ गांव निवासी प्रवीण व एक हैचरी के कर्मचारी नीतीश के रूप में हुई है। एक बाइक पर नीतिश व प्रवीन सवार होकर बाईपास की तरफ आ रहे थे तो दूसरी तरफ से बाइक पर गांव सिल्लाखेड़ी गांव निवासी विजेंद्र अपने गांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान दोनों की बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट आईं। सफीदों थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। फिलहाल घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed