फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three people beaten for stopping them from stealing electricity

Jind News: बिजली चोरी करने से रोकने पर तीन लोगों को पीटा

Thu, 28 Dec 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three people beaten for stopping them from stealing electricity
जींद। सुंदरपुर गांव में बिजली की चोरी रोकने पर एक परिवार के तीन सदस्यों पर हमला कर घायल करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सुंदरपुर गांव निवासी महिला माया देवी ने बताया कि 26 दिसबंर की रात को सात बजे वह और उसका बेटा सुनील व पौत्री आस्था अपने मकान में बैठे हुए थे। इस दौरान उनके पड़ोसी तन्नू व साहिल बिजली चोरी करने के लिए अपने मकान की छत से बिजली की तारों पर केबल लगा रहे थे। उनको उसके बेटे सुनील ने कहा कि वह यहां पर केबल मत लगाओ इसके कारण उनकी लाइट खराब होती है। इसके कारण उनको परेशानी होती है। इस दौरान पड़ोसी सुक्रम, साहिल, मोहित, विकास, तन्नु व कविता ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें उनको लोहे की रॉड व लाठी डंडों से पीटा। इसके कारण व घायल हो गए। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनको आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। जहां से उनको नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर तन्नू, साहिल, सुक्रम, मोहित, विकास व कविता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed