{"_id":"6b09cbbbb5f026d57f0e3fa7","slug":"three-new-dengue-cases-reported-total-number-of-infected-individuals-reaches-35-jind-news-c-199-1-sroh1009-164501-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले संक्रमितों का आंकड़ा 35 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले संक्रमितों का आंकड़ा 35 पहुंचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बुधवार को तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में इस सीजन में डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो गई है। नए मरीजों में नरवाना निवासी 28 वर्षीय युवक, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय महिला और हाउसिंग बोर्ड निवासी 24 वर्षीय महिला शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पनपता है। ऐसे में घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।
कूलर, पानी की टंकियों, गमलों और फ्रिज की ट्रे की नियमित सफाई जरूरी है। कूलर और अन्य पानी के बर्तनों को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली करके अच्छी तरह सुखाना चाहिए।
विज्ञापन
डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और शरीर में दर्द शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से बचना चाहिए। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मच्छर भगाने वाले साधनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।