{"_id":"68c31141963df6273507a0ba","slug":"three-new-dengue-cases-found-in-the-district-total-rises-to-18-jind-news-c-199-1-sroh1009-140751-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले में डेंगू के मिले तीन नए संक्रमित, कुल 18 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले में डेंगू के मिले तीन नए संक्रमित, कुल 18 हुए
Thu, 11 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
11जेएनडी26: डोर टू डोर सर्वे के दौरान बीमार महिला के खून का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्व
जींद। डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियां सितंबर व अक्टूबर में ज्यादा होती हैं जिसके चलते डेंगू के तीन नए संक्रमित केस मिले हैं। इससे जिले में कुल 18 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से केवल तीन मामले ही एक्टिव हैं। इसके अलावा एक केस मलेरिया का भी मिला था।
मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम फील्ड में लोगों को जागरूक कर रही हैं। यह डोर टू डोर सर्वे करके बीमार लोगों के रक्त के सैंपल भी ले रही हैं। जिनको जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों व डेंगू से बचाने के लिए शहर में नुक्कड़ बैठक भी की जा रही हैं।
अब तक शहर में 8 तो ग्रामीण क्षेत्र में 10 डेंगू के मामले आ चुके हैं। घर घर किये सर्वे के दौरान बुखार से पीडित 23 मरीजों के खून के वीरवार को सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भिजवाए। जागरूकता अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे जिला स्वास्थ्य निरिक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के बचाव हेतू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।