फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three new Anganwadi centres to be built in Sudkain Khurd, tender issued for Rs 38.22 lakh

Jind News: सुदकैन खुर्द में बनेंगे तीन नए आंगनबाड़ी केंद्र, 38.22 लाख का टेंडर जारी

Tue, 04 Aug 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three new Anganwadi centres to be built in Sudkain Khurd, tender issued for Rs 38.22 lakh
04जेएनडी01: पंचायत एंव विकास विभाग कार्यालय। संवाद
जींद। गांव सुदकैन खुर्द में बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तीन नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। पंचायत एवं विकास विभाग ने इस परियोजना के लिए 38.22 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण और देखभाल की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी टेंडर के अनुसार तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण पर कुल 38 लाख 22 हजार 12 रुपये खर्च किए जाएंगे। 10 अगस्त दोपहर तीन बजे तक इस टेंडर के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा ठेकेदारों को एक लाख 25 हजार रुपये की ईएमडी भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा करने के लिए चयनित एजेंसी को 180 दिनों का समय दिया जाएगा। टेंडर की वैधता 120 दिनों तक रहेगी। विभाग के अनुसार निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा ताकि लंबे समय तक भवन सुरक्षित और उपयोगी बने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवन बनने के बाद गांव की आंगनबाड़ी सेवाएं अधिक व्यवस्थित होंगी। बच्चों के लिए पढ़ाई, खेलकूद और पोषण संबंधी गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, पोषण वितरण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।


बाक्स
गांव सुदकैन खुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए टेंडर लगाया है। 10 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद इसको एजेंसी को अलॉट कर काम शुरू करवा दिया जाएगा ताकि निर्धारित समय में गांव में आंगनबाड़ी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। गांव में तीन आंगनबाड़ी पर 38 लाख रुपये के लगभग राशि खर्च की जाएगी। -पोषण कन्यान, एक्सईन पंचायत एवं विकास विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article