{"_id":"63174b5fbd5b8a56ac7a5dc9","slug":"three-killed-in-three-road-accidents-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, दो की अज्ञात वाहन की चपेट में, एक की कार तालाब में गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, दो की अज्ञात वाहन की चपेट में, एक की कार तालाब में गिरने से हुई मौत
Tue, 06 Sep 2022 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 07:00 PM IST
सार
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। तीनों हादसे अलग-अलग जगह हुए हैं। दो हादसो में अज्ञात वाहन की चपेट में व एक में कार तालाब में गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक किशनपुरा निवासी युवक विजय की यूनिवर्सिटी के पीछे सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई जबकि एक युवक की ईगराह गांव के पास कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से मौत हुई। इसके अलावा तीसरे युवक की नरवाना में विश्वकर्मा चौक पर हाईवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में किशनपुरा गांव निवासी रीना देवी ने बताया कि उसका पति विजय गांव के नजदीक ही एक हैचरी में काम करता था। वह सोमवार को किसी काम से हैचरी से जींद की तरफ जा रहा था। जब वह यूनिवर्सिटी के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Fatehabad Accident: रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल जा रही महिला गेस्ट टीचर की मौत
विज्ञापन
जिसके बाद घायल को राहगीरों की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा ईगराह गांव के पास कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें पुलिस को दिए बयान में ईगराह गांव निवासी अंकित ने बताया कि वह अपने पिता नरेश के साथ किसी काम से अपनी कार में सवार होकर जींद गए थे लेकिन सायं को लगभग छह बजे जब वापस गांव जा रहे थे तो उनके मकान से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
Sonipat Murder: साइड न देने पर बस सवार चालक को थार जीप से कुचला, भड़के कर्मियों ने बस अड्डे पर जड़ा ताला
इसमें उनकी कार सड़क किनारे लगते तालाब में गिर गई। इसमें वह दोनों पिता पुत्र गाड़ी में फंस गए। आसपास के लोगों की सहायता से दोनों को निकाला गया। इसमें उसके पिता की मौत हो गई। इसके अलावा तीसरा मामला नरवाना में धर्मसिंह कालोनी निवासी सुनील की हाईवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
इसमें पुलिस को दी शिकायत में धर्म सिंह कॉलोनी निवासी बलवान ने बताया कि उसका भतीजा सुनील (27) विश्वकर्मा चौक के निकट नेशनल हाईवे को पार कर रहा था। उसी दौरान पंजाब की तरफ जा रहे ट्रक ने सुनील को चपेट में ले लिया। जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल जे जाए जाने पर उसकी मौत हो गई।
Sonali Phogat: सोनाली की बेटी यशोधरा से मिलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, कल शाम को जाएंगे फार्म हाउस
घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने बलवान की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए गए हैं।