फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann will meet Sonali Phogat family before rally in Adampur

Sonali Phogat: सोनाली की बेटी यशोधरा से मिलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, कल शाम को जाएंगे फार्म हाउस

Tue, 06 Sep 2022 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 01:27 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा 2024 के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से पहले यहां पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann will meet Sonali Phogat family before rally in Adampur
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान आदमपुर में रैली से पहले शोक जताने के लिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस जाएंगे। सात सितंबर को शाम 5 बजे दोनों नेता सोनाली फोगाट की बेटी, बहन, भाई,, जेठ ,जेठानी सहित अन्य  परिजनों से मिलेंगे।
विज्ञापन

 
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा 2024 के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से पहले यहां पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे। 7 व 8 सितंबर का अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान हिसार आएंगे। दो दिन के प्रवास में युवाओं से लेकर किसानों तक सभी की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे। युवाओं, व्यापारियों, मीडिया से रूबरू होंगे। हिसार में कुछ नए नेताओं की आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल

7 सितंबर ---12 बजे हिसार पहुंचेंगे
दोपहर 1 बजे मीडिया से रूबरू होंगे
दोपहर 1.30 नए लोगों की आप में ज्वाइनिंग
शाम 3 बजे मिलेनियम पैलेस में युवाओं से संवाद
शाम 5 बजे सोनाली के फार्म हाउस पर जाएंगे 
शाम 7 से 9 समाज के गणमान्य लोगों से व्यक्तिगत संवाद

8 सितंबर 2022 

सुबह  9 से 10 बजे विभिन्न संगठनों से विमर्श
11 बजे आदमपुर में तिरंगा रैली निकालेंगे
12 बजे आदमपुर मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे
शाम 3 बजे दोनों सीएम की वापसी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed