{"_id":"6833787d2a347d0c4b0e32d7","slug":"three-injured-in-a-fight-case-registered-against-10-people-jind-news-c-199-1-jnd1002-135285-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: झगड़े में तीन घायल,10 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: झगड़े में तीन घायल,10 लोगों पर मामला दर्ज
Mon, 26 May 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 26 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। खेतों में प्याज निकालते समय पड़ोसियों ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीदों निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई दिनेश, पिता कोर सिंह के साथ खेत से प्याज निकाल रहा था। उसी दौरान मेहर सिंह परिवार ने उसके पिता और भाई पर हमला कर दिया। जब वह बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने दीपक की शिकायत पर मेहर सिंह, शिवम, शुभम, भीम, मोहन लाल, सोहन, विशाल, विनय, कर्मबीर और अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।