{"_id":"69517daa4caf76dfcc04b7f7","slug":"those-who-won-10-seats-had-sat-in-the-lap-of-bjp-abhay-chautala-jind-news-c-17-roh1019-785032-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की गोदी में बैठ गए थे 10 सीट जीतने वाले : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की गोदी में बैठ गए थे 10 सीट जीतने वाले : अभय चौटाला
विज्ञापन
16शहर के जींद चौक के पास एक कार्यक्रम में संबोधित करते इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला व अन
रोहतक। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी पर तंज कसा। रोहतक में जींद चौक के निकट एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी को केवल 40 सीटें मिली थीं। बहुमत नहीं था जबकि विपक्ष की 50 सीटें थी। 10 विधायकों वाली एक पार्टी के नेता भाजपा की गोदी में बैठ गए और प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी।
वहीं 2024 में कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल गई और बाबू-बेटे ने डर के मारे सत्ता भाजपा को सौंप दी। अभय चौटाला ने यह भी कहा कि 2029 में पार्टी सत्ता में आई तो तीन काम प्राथमिकता से करेंगे। पहला काम तो बदमाशों को प्रदेश से बाहर करेंगे। दूसरा भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने का काम करेंगे। तीसरा हर घर से एक पढ़े लिखे युवा को रोजगार देकर बेरोजगारी खत्म करेंगे।
इनेलो की सरकार बनने पर पहले ये तीन काम करेंगे। उसके बाद दूसरे काम किए जाएंगे। अभय रविवार को रोहतक के जींद चौक के पास एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि भाजपा प्रदेश के लोगों को लूटने में लगी हुई है और जनता इस सरकार से दुखी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इनेलो जॉइन करने वालों को मान सम्मान देने की बात भी कही। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी संपत सिंह, सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, जिला अध्यक्ष नफे लाहली, राजपाल देशवाल, अधिवक्ता कृष्ण कौशिक, राजबीर वाल्मीकि, दिलावर मेहरा आदि मौजूद रहे।
.....
हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली जजपा प्रत्याशी इनेलो में शामिल
जजपा ने विधानसभा चुनाव में गढ़ी सांपला-किलोई हलके से पार्टी नेता राजपाल देशवाल की पत्नी सुशीला देशवाल को टिकट दिया था। अब सुशीला देशवाल जजपा छोड़कर इनेलो में शामिल हो गई।