फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   This time a new ward 14 was created by reducing the area from ward number one, 13 and 12.

Jind News: अब की बार वार्ड नंबर एक, 13 व 12 वार्ड से एरिया घटाकर बना नया वार्ड 14

Sun, 09 Feb 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
This time a new ward 14 was created by reducing the area from ward number one, 13 and 12.
09जेएनडी13-वार्ड 14 में गली में जमा गंदा पानी। संवाद - फोटो : -रोडवेज के बाहर सवारियों के इंतजार में खड़े ई-रिक्शा व ऑटो।
कर्मवीर
विज्ञापन

जुलाना। नगरपालिका चुनाव की घोषणा होते ही वोट हथियाने का अभियान जुलाना कस्बे में चल पड़ा है। जुलाना में कुल 13 वार्ड ही थे, जिनमें से एक-एक पार्षद बनकर वार्ड का विकास करवाता है। अब की बार आबादी बढ़ने से जुलाना में नया वार्ड 14 बनाया गया है। यह वार्ड हांसी रोड पर जलघर से सरकारी स्कूल की गली तक होते हुए रेलवे लाइन पर तक चला गया है। इस वार्ड में समस्याओं का तो अंबार लगा है। सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। वार्ड के लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड में कोई भी सरकारी स्कूल नहीं हैं, जिससे बच्चे पढ़ लिखकर कुछ बन सकें। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में अंधेरा छा जाता है। सीवरेज व्यवस्था भी यहां पर परेशानी का कारण बनी है। यह वार्ड जनरल महिला के लिए आरक्षित है। 773 लोग इस वार्ड में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, जिसमें 352 महिलाएं हैं।
बॉक्स
वार्ड में निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण गली में पानी फैल रहा है। इसके अलावा खाली पड़े प्लॉट में पानी जा रहा है। इससे वार्ड के लोगों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत भी दी, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

-हवा सिंह, वार्ड 14 निवासी।
बॉक्स
वार्ड में कोई भी सरकारी स्कूल नहीं है। स्कूल में पढ़ने के लिए बच्चों को रेलवे लाइन पार कर जुलाना में जाना पड़ रहा है। स्कूल के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा वार्ड में सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल है। उम्मीद है कि नया पार्षद वार्ड में विकास करवाएगा और समस्याओं का समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्र, वार्ड निवासी।

09जेएनडी13-वार्ड 14 में गली में जमा गंदा पानी। संवाद

09जेएनडी13-वार्ड 14 में गली में जमा गंदा पानी। संवाद- फोटो : -रोडवेज के बाहर सवारियों के इंतजार में खड़े ई-रिक्शा व ऑटो।

09जेएनडी13-वार्ड 14 में गली में जमा गंदा पानी। संवाद

09जेएनडी13-वार्ड 14 में गली में जमा गंदा पानी। संवाद- फोटो : -रोडवेज के बाहर सवारियों के इंतजार में खड़े ई-रिक्शा व ऑटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed