{"_id":"692f2330d74273d47e0c7bce","slug":"thieves-broke-into-the-school-and-stole-goods-worth-lakhs-of-rupees-jind-news-c-199-1-jnd1010-144807-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ लाखों रुपये का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ लाखों रुपये का सामान चुराया
विज्ञापन
02जेएनडी15 : पौली गांव में स्कूल की खुली पड़ी अलमारी। स्रोत प्रशासन
जुलाना। चोर सोमवार रात पौली गांव के राजकीय स्कूल का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। स्कूल के इंचार्ज जोगेंद्रपाल ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह चौकीदार ने सूचना दी कि स्कूल के ताले टुटे हुए हैं।
स्कूल आकर उन्होंने देखा तो स्कूल के 14 कमरों के ताले टूटे मिले। स्कूल में मिड डे मील के कमरे से एक गैस सिलेंडर, कंप्यूटर का सीपीयू, इंवर्टर की दो बैटरी, प्रिंटर, सीसीटीवी डीवीआर, कंप्यूटर लैब से कंप्यूटर का सामान, स्कूल के रिकॉर्ड रजिस्टर चोरी मिले।
इसके अलावा प्राइमरी स्कूल से एक बड़ा पतीला, 70 गिलास, 2 एडुसैट की बैटरी, एक इंवर्टर की बैटरी और एक अग्निशमन यंत्र चोरी मिला। तलाश के बावजूद चोरों का कोई सुराग नही लगा। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, स्कूल में चौकीदार सागर रात को अपने कमरे में सोता रहा और चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। स्कूल में मौजूद कुतों को भी चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे कुतों को सुबह ही होश आया।