फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   They swindled 51 lakh rupees under the pretext of brokering a land deal.

Jind News: जमीन का सौदा करवाने के नाम पर हड़पे 51 लाख रुपये

Thu, 11 Dec 2025 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
They swindled 51 lakh rupees under the pretext of brokering a land deal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सफीदों क्षेत्र में एक दंपती ने दो प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिलकर जमीन के सौदे के नाम पर 51 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पानीपत जिले के गांव सिठाना निवासी जयकुमार ने 10 जुलाई को पुलिस एफआईआर में बताया कि उनके साले रजाना खुर्द निवासी अजमेर ने पिल्लूखेड़ा में हार्डवेयर की दुकान कर रखी है। प्रॉपर्टी डीलर किस्मत देशवाल का उनके साला के पास आना जाना था।
विज्ञापन

जून 2025 में किस्मत ने कहा कि उनके पास एक पार्टी है जो उचित रेट में मिल सकती है। सफीदों निवासी विकास और किस्मत देशवाल ने जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल की जिम्मेदारी लेने की भी बात कही। जमीन को लेकर उनसे उनके साले ने बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किस्मत देशवाल, विकास मुंडलाना निवासी श्रीभगवान और उसकी पत्नी सोनू को साथ लेकर आए और 34 कनाल जमीन का सौदा 69 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से कर दिया। उन्होंने 50 लाख रुपये बयान के तौर पर दिए और 30 अक्तूबर को रजिस्ट्री की तारीख तय की गई। जब वह रजिस्ट्री करवाने के लिए सफीदों तहसील कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर जमीन के मालिक और प्रॉपर्टी डीलर नहीं पहुंचे जबकि प्रॉपर्टी डीलर भी एक लाख रुपये कमीशन ले चुके थे।
बाद में उसे पता चला कि जमाबंदी के अनुसार जमीन के मालिक श्रीभगवान और उनकी पत्नी सोनू नहीं है। उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसों को भूल जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि पैसों की मांग की तो वह किसी ट्रक ड्राइवर को एक-दो लाख रुपये देकर उसको मरवा देंगे।

पुलिस ने मामले में श्रीभगवान और उसकी पत्नी सोनू, प्रॉपर्टी डीलर किस्मत देशवाल व उसके साथी विकास कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed