फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be no mercy for creating ruckus on Holi, 600 policemen will be on duty.

Jind News: होली पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं, 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे कमान

Tue, 03 Mar 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
There will be no mercy for creating ruckus on Holi, 600 policemen will be on duty.
03जेएनडी12: पंजाब नैशनल बैंक के बाहर कर्मचारी एक दूसरे को रंग लगाते हुए। संवाद
जींद। होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़ें इंतजाम किए हैं। व्यवस्था संभालने के लिए 600 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 25 ईआरवी, 40 राइडर और 15 एसएचओ मोबाइल टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन


जिलेभर में 24 स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग होगी। हुड़दंग, अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को प्रभावी गश्त और सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एसएचओ के साथ 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी पीसीआर और डायल 112 की गाड़ियों को निर्देश दिए गए हैं कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचें। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष महिला पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना हेलमेट वाहन चलाने, बाइक के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एल्को सेंसर की सहायता से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक थाना प्रभारी को भी व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शहर में सामाजिक संगठन सामूहिक रुप से फाग का त्योहार अलग-अलग पार्कों में मनाया जाएगा। सभी महिलाएं व पुरुष एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंग डालते हैं।
पारंपरिक गीतों पर कर्मचारी थिरके
शहर में मंगलवार को भी जिले में लोगों ने रंग-गुलाल जमकर उड़ाया। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सरकारी कार्यालयों में फाग की धूम देखने को मिली। दोपहर बाद ही अधिकांश विभागों में कर्मचारियों ने होली खेली। कई कार्यालयों में लाउडस्पीकर लगाकर होली के पारंपरिक गीतों पर कर्मचारी जमकर थिरके। रंगों और उमंग के बीच पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा।

वर्जन
होली के त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जिले में फाग का उत्साह चरम पर है। पुलिस और प्रशासन व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी है कि रंगों का पर्व शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न हो। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद।

03जेएनडी12: पंजाब नैशनल बैंक के बाहर कर्मचारी एक दूसरे को रंग लगाते हुए। संवाद

03जेएनडी12: पंजाब नैशनल बैंक के बाहर कर्मचारी एक दूसरे को रंग लगाते हुए। संवाद

03जेएनडी12: पंजाब नैशनल बैंक के बाहर कर्मचारी एक दूसरे को रंग लगाते हुए। संवाद

03जेएनडी12: पंजाब नैशनल बैंक के बाहर कर्मचारी एक दूसरे को रंग लगाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article