{"_id":"65b16d8558650c29df07c7d8","slug":"there-was-no-sunlight-the-whole-day-people-kept-shivering-jind-news-c-17-1-roh1008-345407-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पूरे दिन नहीं निकली धूप, कंपकंपाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पूरे दिन नहीं निकली धूप, कंपकंपाते रहे लोग
Thu, 25 Jan 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को हल्की धुंध के साथ दिनभर शीतलहर चलती रही। इसके साथ ही लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि अधिकतम तापमान काफी कम हुआ है। बुधवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। शीत लहरों के कारण तापमान में कमी आई है। अब ठंड को देखते हुए कक्षा पांच तक के सरकारी और निजी स्कूल फिर से बंद रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में शीतलहर के साथ ही ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील कि है कि इन दिनों लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन से स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है। जिसके चलते लोग खांसी, जुकाम जैसे संक्रमण के चपेट में तेजी से आ रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है।
चिकित्सकों ने दी सतर्कता बरतने की सलाह
चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौजूदा समय में अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को अपने खानपान के साथ ही पहनावे में भी बदलाव करने की जरूरी है। बाहर कम से कम निकलें। आवश्यक काम के लिए जाते समय पूरे बाह के गर्म कपड़े का प्रयोग करें। खासकर छोटे बच्चों व बुजुर्गों का विशेष रूप से ध्यान दें। बड़ों के अपेक्षा उनमें रोध प्रतिरोध क्षमता कम होती है जिसके कारण मौसमी संक्रामण बीमारियां अधिक तेजी से अपनी चपेट में ले लेती हैै।
विज्ञापन
26 जनवरी को नया पश्चिमीविश्वोभ होगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार तेज पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। एक बार फिर शीतलहर और कोल्ड डे की संभावना बनेगी। हवाएं धीमी चल रही हैं, नमी 90 फीसदी तक बनी हुई है। इसके कारण मध्यम से घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। निचले स्तर पर बादल भी बन रहे हैं। इन सभी कारणों से सूर्य की गर्मी ठीक से पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है और कभी शीत दिवस तो कभी शीतलहर की स्थिति बन जाती है। 26 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।