{"_id":"6acfd299bbaedd6ea7015d99","slug":"there-was-a-difference-of-three-percent-in-the-reading-of-the-moisture-meter-bhakiyu-locked-the-market-committee-gate-jind-news-c-199-1-sroh1006-162157-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नमी मापक मशीन की रीडिंग में तीन प्रतिशत का अंतर, भाकियू ने मार्केट कमेटी गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नमी मापक मशीन की रीडिंग में तीन प्रतिशत का अंतर, भाकियू ने मार्केट कमेटी गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी37-नई अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़कर रोष जताते हुए भाकियू पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नई अनाज मंडी में पीआर धान की एमएसपी पर खरीद में आ रही दिक्कतों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। किसान सुबह 11 बजे मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। तीन घंटे बाद मार्केट कमेटी के नमी मापक मीटर से धान की जांच करने पर सहमति बनी।
किसान सुखबीर, पाल सिंह, नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि एक ही ढेरी की जांच करने पर हैफेड की मशीन में मार्केट कमेटी की मशीन के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत अधिक नमी दिखाई दे रही थी। धान की खरीद के लिए नमी की मात्रा 17 प्रतिशत तक होनी चाहिए।
मशीनों की रीडिंग में अंतर होने से खरीद को लेकर असमंजस पैदा हो रहा था। किसानों ने मांग की कि निर्धारित मानकों के अनुसार धान की खरीद की जाए। सहमति बनने के बाद किसानों ने मंडी में धान की ढेरियों की नमी की जांच करवाई।
विज्ञापन
भाकियू पदाधिकारी खरीद प्रक्रिया के दौरान हैफेड के प्रतिनिधियों के साथ रहे और शाम करीब पांच बजे तक मंडी में खरीद करवाने में जुटे रहे।
बुधवार को करीब सात हजार क्विंटल धान की एमएसपी पर खरीद हुई जबकि शाम तक करीब 12 हजार क्विंटल धान का उठान बाकी था। प्रदर्शन में मौके पर भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, महासचिव राजेंद्र पहलवान, सुखबीर, पाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रकाश लोहान, जयबीर प्रधान, बलवान उझाना, भक्तु बीबीपुर और सुभाष घिमाना सहित अन्य किसान मौजूद रहे।