{"_id":"6a2c4d6678930bf9790a71cc","slug":"there-should-be-no-delay-in-cleaning-drains-keep-pump-sets-in-sensitive-areas-dc-jind-news-c-199-1-sroh1009-154985-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों-ड्रेनों की सफाई में न हो देरी, संवेदनशील क्षेत्रों में रखें पंप सेट : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों-ड्रेनों की सफाई में न हो देरी, संवेदनशील क्षेत्रों में रखें पंप सेट : डीसी
विज्ञापन
12जेएनडी08 : ढाठरथ गांव के पास गंदगी से अटी पड़ी ड्रेन। संवाद
जींद। जिला प्रशासन ने मानसून के मद्देनजर बाढ़ और जलभराव जैसी संभावित आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में बाढ़ संभावित क्षेत्रों, नालों और ड्रेनों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मानसून के आगमन को देखते हुए सभी विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पूर्व तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करना जरूरी है।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पिछले वर्षों में जलभराव की समस्या सामने आई थी, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और पर्याप्त संख्या में पंप सेट उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल जल निकासी की जा सके।
विज्ञापन
बैठक के दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों से उनके अधीन आने वाले नालों और ड्रेनों की जानकारी ली तथा सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों एवं ड्रेनों की सफाई का कार्य पूरा किया जाए। साथ ही सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
डॉ. शर्मा ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए और जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम समय पर उठाए जाएं।
बैठक में एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी अनिल कुमार दून, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीआईओ सुषमा देशवाल और डीएफओ पवन ग्रोवर मौजूद रहे।