फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is no facility of platelets in the hospital, one has to go to Hisar or Rohtak PGI.

Jind News: अस्पताल में नहीं प्लेटलेट्स की सुविधा, जाना पड़ता है हिसार या रोहतक पीजीआई

Sat, 26 Aug 2023 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
There is no facility of platelets in the hospital, one has to go to Hisar or Rohtak PGI.

विज्ञापन
जींद। जिले में दिन-प्रतिदिन डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। ऐसे में इन मरीजों को रक्त से प्लेटलेट्स अलग करके चढ़ाए जाते हैं, लेकिन आज तक जिले में इस प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। नागरिक अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट लग चुकी है, इसका निरीक्षण भी हो चुका है, लेकिन लाइसेंस नहीं मिलने के कारण यह मशीन शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए हिसार या फिर रोहतक पीजीआई में जाना पड़ रहा है।
चार वर्ष पहले नागरिक अस्पताल में मरीजों को प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगनी थी। इस मशीन के कुछ पार्ट्स नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में आ भी गए थे, लेकिन अन्य भाग नहीं आए। इसके बाद स्वास्थ्य निदेशालय के आदेश पर इन पार्ट्स को अंबाला के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। एक वर्ष पहले इस मशीन के कुछ पार्ट्स नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे। इस मशीन के कुछ पार्ट्स और आने थे, लेकिन वह नहीं आ पाए।
विज्ञापन

छह महीने पहले इस मशीन के सभी पार्ट्स आ गए। चार महीने पहले इस मशीन को इंस्टाॅल भी कर दिया। जब ड्रग कंट्रोलर व स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने मशीन का निरीक्षण किया तो इसमें कुछ खामियां पाई गईं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन खामियाें को दूर किया। 2 अगस्त को फिर से निदेशालय की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ ठीक पाया। टीम ने कहा कि वह दो महीने में लाइसेंस भेज देगी, लेकिन अभी तक तक लाइसेंस नहीं मिला पाया है। इस कारण लोगों को इस मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। लाइसेंस मिलने के बाद ही मशीन शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ब्लड यूनिट से चल सकता है तीन मरीजों का काम
जिन मरीजों का सड़क दुर्घटना या ऑपरेशन के समय ब्लड अधिक निकल जाता है, उन मरीजों को होल (पूरे) ब्लड चढ़ाया जाता है लेकिन अन्य मरीजों में बीमारी के कारण प्लाज्मा, आरबीसी प प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, इसलिए इन मरीजों को ब्लड के यही पार्ट्स चढ़ाए जाते हैं। थैलेसीमिया मरीज को आरबीसी, स्वाइन फ्लू, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों में प्लेटलेट्स तथा क्रियोनिक बीमारियों में मरीज को प्लाज्मा की जरूरत होती है। ऐसे में इन मरीजों को होल ब्लड चढ़ाया जाए तो उससे मरीज के शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ जाती है और उसे हृदयाघात का खतरा हो जाता है। बच्चों को भी होल ब्लड नहीं दिया जा सकता। बच्चे में जिस कंपोनेंट की कमी होती है, वही दिया जाता है। ऐसे में एक ब्लड यूनिट तीन मरीजों के काम आ सकती है।


वर्जन
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट पूरी तरह से तैयार है। इसका निरीक्षण भी हो चुका है। टीम ने 15 दिन में लाइसेंस भेजने की बात कही थी। एक-दो दिन में ही लाइसेंस मिल जाएगा, उसके बाद यूनिट शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed