{"_id":"65833645a946cbc34b0aef14","slug":"theft-in-the-shop-by-breaking-the-lock-accused-caught-in-cctv-jind-news-c-199-1-sroh1009-10504-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ताला तोड़कर दुकान में चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ताला तोड़कर दुकान में चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Thu, 21 Dec 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी40: चोरों द्वारा तोड़ा गया दुकान का शटर।
नरवाना। डाडलीखेडा वाली मार्किट शनिदेव मंदिर के पास एक बिजली के सामान की दुकान में रात के समय चोरों ने सामान को चोरी कर लिया। इस मामले में शहर पुलिस नरवाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक धर्मसिंह कालोनी निवासी बलजीत ने बताया कि वह डाडलीखेडा वाली मार्किट में शनिदेव मंदिर के पास नवदीप इलेक्ट्रानिक के नाम से बिजली के उपकरणों के सामान की दुकान चलाता है। 19 दिसबंर की रात के करीब 8 बजे अपनी दुकान को लॉक करके चला गया था। रात को अज्ञात लोगों ने शटर को तोड़कर अंदर से चार बैटरी, दो इन्वर्टर, दो एलसीडी, एक टोस्टर व 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।