{"_id":"2a2d47498ca7b6a8883ca8ffaec0680f","slug":"the-young-man-held-hostage-beaten-borrowings","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी लेने गए युवक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी लेने गए युवक को बंधक बनाकर पीटा
Jind
Updated Thu, 19 Jun 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हरिगढ़ में उधारी लेने के गए एक युवक को हरियाणा पुलिस के एएसआई और एक अन्य ने बंधक बनाकर पीटा। युवक की शिकायत पर सफीदों थाना पुलिस ने एसआई सहित दो लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एएसआई करनाल में कंट्रोल रूम में तैनात है।
अनाज मंडी सफीदों निवासी राजेंद्र सिंह ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव हरिगढ़ निवासी एएसआई राजेंद्र ने कुछ दिन पहले उससे साढे़ तीन लाख रुपये उधार लिए थे। एएसआई राजेंद्र ने पैसे लौटाने के लिए 17 जून का समय दिया था। इसी के चलते 17 जून को वह अपने बेटे पवन के साथ पैसे लेने गांव हरिगढ़ गया। जहां पैसे लौटाने के बजाए एएसआई ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान एएसआई राजेंद्र ने अपने सहयोगी गांव हरिगढ़ निवासी राजकमल के साथ मिलकर उसके बेटे पवन को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। बाद में इसकी सूचना सफीदों थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को छुड़वाया। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर एएसआई राजेंद्र और राजकमल के खिलाफ बंधक बनाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।