फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The work of cleaning the sewer filled with dirt started in the new Anaj Mela Mandi

Jind News: नई अनाज मेला मंडी में गंदगी से अटे सीवर की सफाई का कार्य हुआ शुरू

Thu, 24 Apr 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 24 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The work of cleaning the sewer filled with dirt started in the new Anaj Mela Mandi
23जेएनडी30-नई अनाज मंडी में मैनहॉल की सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद - फोटो : लाडले को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
नरवाना। शहर की नई अनाज मेला मंडी में सीवरेज मेन हॉल गंदगी से अटे पड़े थे। इसकी सफाई का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला ने किसानों और आढ़तियों को होने वाली समस्या को लेकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसका असर हुआ और मंडी में सीवरेज मैनहोल की सफाई का कार्य अधिकारियों ने शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

यहां शहर की नई मेला अनाज मंडी शहर की सबसे बड़ी मंडी है। इसमें लाखों मीट्रिक टन गेहूं आस-पास से क्षेत्र से पहुंचता है। यदि जोरदार बारिश हो जाती है तो मंडी में बरसाती पानी निकालने के लिए बनाए हुए सीवरेज के मैन हॉल से पानी नहीं निकल पाएगा। उस पानी से मंडी में गेहूं के भीग जाने से किसानों और आढ़तियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ रवि प्रकाश ने बताया कि सीजन के चलते लेबर की कमी थी, जिसके कारण सफाई में थोड़ा लेट हुआ। अब मेला मंडी के सीवरेज मैन हॉल की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही सभी मैन हॉल की सफाई करवा दी जाएगी। किसी भी किसान और आढ़ती को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

23जेएनडी30-नई अनाज मंडी में मैनहॉल की सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद

23जेएनडी30-नई अनाज मंडी में मैनहॉल की सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद- फोटो : लाडले को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed