फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The woman hanged her two and a half year old son on the noose and hanged her, the woman died, after coming home from the shop, the husband also hanged himself, serious

महिला ने ढाई साल के बेटे को फंदे पर लटकाकर खुल भी लगाई फांसी, महिला की मौत, दुकान से घर आकर पति ने भी फंदा लगाया, गंभीर

Sun, 20 Jun 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The woman hanged her two and a half year old son on the noose and hanged her, the woman died, after coming home from the shop, the husband also hanged himself, serious
गांगोली में मृतका के परिजनों से बात करते आईपीएस अधिकारी नीतीश अग्रवाल। संवाद - फोटो : Jind
गांगोली गांव में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की 25 वर्षीय महिला ने पहले अपने ढाई साल के बेटे को फंदे पर लटकाया, फिर खुद फंदे पर झूल गई। इस दौरान बच्चे के गले से फंदा खिसक गया और वह रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ गए तो दरवाजा बंद से बंद मिला। परिजनों ने महिला को आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मां-बेटा फंदे पर लटके थे। परिवार वालों ने दोनोें को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस मामले की सूचना दुकान पर काम कर रहे महिला के पति अजीत को दी गई तो उसने भी घर आकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने उसे उतार लिया। इस दौरान अजीत की गंभीर हालात को देखते हुए परिजन शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, पर परिवार के लोग उसे लेकर हिसार के एक निजी अस्पताल में गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे एएसपी नीतीश अग्रवाल ने बताया कि 28 वर्षीय अजीत की शादी करीब चार साल पहले सोनीपत जिले के कैनाल गांव निवासी संध्या के साथ हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा रहता था। रविवार को संध्या के सास-ससुर रिश्तेदार के यहां शोक जताने के लिए गए हुए थे। संध्या ने अपने घर का दरवाजा बंद कर खुद व ढाई साल के बेटे को फंदे पर लटका दिया। पास के ही कमरे में मौजूद परिजनों को जैसे ही घटना का आभास हुआ तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा। तब तक संध्या की मौत हो चुकी थी। ढाई साल का बेटा लक्की जिंदा था। लक्की को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर जाया गया। बच्चा ठीक होने के बाद घर आ गया है। वहीं घटना की सूचना संध्या के मायका में दी गई तो वे सीधे पिल्लूखेड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को लेकर गांव आए। इसकी सूचना मिलते ही संध्या के पति अजीत ने भी फांसी लगा ली। लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार अजीत की हालत स्थिर है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छतरपाल सिंह के अनुसार परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed