फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The underpass work, which began three years ago, is still incomplete.

Jind News: कब मिलेगी राहत...तीन साल पहले शुरू हुआ अंडरपास काम अब तक अधूरा

Thu, 27 Nov 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The underpass work, which began three years ago, is still incomplete.
जींद। विकास के नाम पर शुरू की गई तीन अंडरपास परियोजनाएं खुद शहर की राह में बाधा बन गई हैं। भिवानी रोड पर एचएसआरडीसी का काम पूरा हो चुका है। अब रेलवे का काम बचा है। जेडी सेवन अंडरपास की लंबाई घटवाने के लिए फाइल मुख्यालय भेजी है जिसके कारण काम बंद है। एंप्लाइज कॉलोनी के पास के अंडरपास पर काम चला हुआ है।
विज्ञापन

भिवानी रोड पर स्थित अंडरपास, जेडी सेवन और एंप्लाइज कॉलोनी के पास अंडरपास रेलवे लाइन के नीचे से गुजरने वाले मुख्य मार्ग को जोड़ने के लिए बनाए जाने थे ताकि यातायात में कोई रुकावट न हो। परियोजनाओं पर कुल 30 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित की गई थी।
विज्ञापन

भिवानी रोड स्थित एचएसआरडीसी अंडरपास
वर्ष 2023 में शुरू हुए इस काम को एक साल में पूरा करना था लेकिन कभी कॉलोनीवासी तो कभी दुकानदारों के विरोध के चलते यह बंद भी रहा। अब एचएसआरडीसी का काम पूरा हुआ है। इसकी लंबाई लगभग 500 मीटर है। रेलवे की लाइन के नीचे बनने वाले बॉक्स का 80 मीटर के लगभग काम अधूरा है जिसे पूरा होने में तीन महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी सेवन अंडरपास
जेडी सेवन पर बन रहे अंडरपास की लंबाई लगभग 600 मीटर है। लोगों की मांग है कि दोनों तरफ से 50-50 मीटर लंबाई घटवाई जाए। इस काम को भी एक वर्ष में पूरा करना था लेकिन वर्ष 2023 में शुरू हुआ यह काम अब तक पूरा नहीं हुआ। इस काम को पूरा होने में लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय लगने की उम्मीद है।
यह काम 18 करोड़ से पूरा होना था। अब लंबाई घटने पर इसका बजट भी घटने की उम्मीद है। इसको लेकर समाजसेवी राजकुमार गोयल ने लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया। तब जाकर लोगों की मांग पर इसमें बदलाव की योजना को अंतिम रूप मिला।

इंप्लाइज कॉलोनी अंडरपास
इंप्लाइज कॉलोनी की तरफ रेलवे फाटक के निर्माण पर 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 400 मीटर लंबे अंडरपास को छह माह में तैयार किया जाना था। काम शुरू हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है। अब रेलवे का यह काम लगभग 30 प्रतिशत ही पुरा हुआ है। अगर इतनी ही धीमी गति से काम चलता रहा तो लगभग एक साल से ज्यादा समय और लगेगा।
तीनों अंडरपास में यह रहे घटनाक्रम
भिवानी रोड फाटक पर बन रहे अंडरपास को मंजूरी मिलने के बाद दुकानदारों व कॉलोनीवासियों ने फ्लाईओवर की मांग को लेकर धरना दिया था। वहीं व्यापार संगठन के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने अजमेर बस्ती, आत्मा नगर कॉलोनी व खेमनगर के लोगों की सहमति से डीसी से अंडरपास का काम शुरू करवाने की मांग की। हालांकि व्यापारियों ने इसका भी विरोध जताया था।


भिवानी रोड पर एचएसआरडीसी का काम पूरा हो चुका है। अब रेलवे का काम बचा है। जेडी सेवन अंडरपास की लंबाई घटवाने के लिए फाइल मुख्यालय भेजी है जिसके कारण काम बंद है। एंप्लाइज कॉलोनी के पास के अंडरपास पर काम चला हुआ है।-शशांक एक्सईन एचएसआरडीसी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed