{"_id":"6929f3b9f6d03c0b17086668","slug":"the-traffic-light-which-was-closed-on-delhi-patiala-national-highway-has-been-made-operational-jind-news-c-199-1-sroh1009-144620-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट हुई चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट हुई चालू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर विश्वकर्मा चौक पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट चालू हो गई। हाईवे से गुजरने वाले यातायात और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए अमर उजाला ने इस समस्या को बड़ी प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने लाइट को ठीक करवा कर चालू करवा दिया।
दरअसल नेशनल हाईवे पर शहर के तीन महत्वपूर्ण स्थानों पुराना बस स्टैंड, विश्वकर्मा चौक और लघु सचिवालय पर 45 लाख रुपये की लागत से लगाई गई ट्रैफिक लाइटें पिछले करीब छह महीनों से बंद पड़ी हुई थी। वहीं बाकी दो लाइटों को लेकर भी कार्य चल रहा है।
इन ट्रैफिक लाइटों के निष्क्रिय होने से लोगों की परेशानी जहां बढ़ गई थी वहीं लगातार बढ़ते यातायात के बीच दुर्घटना का खतरा भी गंभीर रूप से मंडरा हुआ था। नगर परिषद की ओर से दो वर्ष पहले ट्रैफिक लाइटें लगवाई गई थीं।
विज्ञापन
रोज आने जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों में रमेश, अनिल, विक्रम, राजेश व मुकेश ने बताया कि पुराने बस स्टैंड और विश्वकर्मा चौक पर दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। हाईवे से गुजरने वाले बड़े वाहनों के साथ स्थानीय वाहनों के मिलने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
ट्रैफिक लाइटें बंद होने के बाद वाहन चालकों को नियमों के अनुसार रुकना मुश्किल हो जाती थी और कई बार तेज रफ्तार वाहन अचानक सामने आ जाने से दुर्घटना होने का डर बना रहता था। बच्चों, बुजुर्गों और स्कूल छात्रों को सड़क पार करते समय जान जोखिम में डालनी पड़ती है।
स्थानीय निवासी रविंद्र, अनिल, सोनू और कई दुकानदारों ने बताया कि इस मार्ग पर पिछले महीनों में कई बार वाहन आपस में टकराने की घटनाएं बन चुकी थी। अब ट्रैफिक लाइटें चालू की गईं है तो दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।
वर्जन
ट्रैफिक लाइटों के बंद होने काफी शिकायत मिल रही थी जिसके बाद अब ट्रैफिक लाइटों को ठीक करवाया जा रहा है पहले विश्वकर्मा चौक वाली लाइट चालू करवा दी गई है। जल्द सभी लाइटों को भी रिपेयर करवा देंगे।
–सोमबीर, जेई,नगर परिषद नरवाना।