फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The talent of the youth will resonate in CRSU today.

Jind News: सीआरएसयू में आज गूंजेगा युवाओं का हुनर

Tue, 08 Sep 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The talent of the youth will resonate in CRSU today.
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए बुधवार को वेलकम फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय कला मंच, जींद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए ओपन स्टेज उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे विश्वविद्यालय परिसर में होगा। राष्ट्रीय कला मंच के अनुसार विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। ओपन स्टेज पर विद्यार्थी सिंगिंग, डांसिंग, एंकरिंग, आर्ट, योग और एक्टिंग समेत विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच उपलब्ध कराने के साथ उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जिला परिषद जींद के चेयरमैन कुलदीप रंधावा मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार अमन जाजी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कलाकार और अतिथियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed