{"_id":"698b7e94731c29ac0405b56c","slug":"the-state-government-has-cut-the-honorarium-of-40000-elderly-people-dushyant-chautala-jind-news-c-199-1-sroh1006-148333-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने 40 हजार बुजुर्गाें का काटा सम्मान भत्ता : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने 40 हजार बुजुर्गाें का काटा सम्मान भत्ता : दुष्यंत चौटाला
Wed, 11 Feb 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी30-उचाना मंडी कार्यकर्ता के आवास पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। स्रोत कार्
- फोटो : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवा खिलाती शिक्षिका। विभाग स्रोत
जींद। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना हलके के मंगलपुर, दरोली खेड़ा, उचाना खुर्द, उचाना कलां, बड़ौदा, खटकड़ गांव में पहुंचे। कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और दुख, सुख में शामिल हुए।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो हफ्तों से एक ही बात कह रहे हैं कि हमने सबसे ज्यादा पेंशन बढ़ाई। पहले तो यह जवाब दें कि जब से शपथ ली है तब से क्या एक रुपये भी बुढ़ापा पेंशन प्रदेश में बढ़ी है। ना तो उन्होंने कोई पेंशन बढ़ाई बल्कि 40 हजार बुजुर्गों की पेंशन को काटने का काम किया और कहना है कि अभी कटी नहीं है रिवीजन में है।
कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने जेजेपी को वोट काटू पार्टी बताए जाने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी तो सोच और मंशा यही है। उसके सिवाय वह कुछ सोचते भी नहीं है लेकिन एक चीज तो है कि उनके सपने में भी जेजेपी आती है। हमें काम करना है। इस अवसर पर जोरा सिंह डूमरखा, वीरेंद्र कौशिक, बिट्टू नैन, अश्वनी सुदकैन, बलजीत श्योकंद, कपिल खरकभूरा, सुरेंद्र, प्रदीप पालवां, विकास श्योकंद आदि मौजूद रहे।