फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The sarpanch's husband shot the young man who was guarding the house in Ghimana village

घिमाना गांव में ठीकरी पहरा दे रहे युवक को सरपंच के पति ने मारी गोली

Wed, 08 Apr 2020 08:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
The sarpanch's husband shot the young man who was guarding the house in Ghimana village
घिमाना गांव, जहां पर ठीकरी पहरा दे रहे युवक को सरपंच के पति और एक अन्य द्वारा गोली मारने का आरोप लग? - फोटो : Jind
कोरोना वायरस से बचाने के लिए घिमाना गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई गई रोक के चलते हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। गोली मारने का आरोप सरपंच के पति पर लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घिमाना गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए बहबलपुर रोड की तरफ गांव के युवक नाका लगा रखा है। इस नाके पर मंगलवार को गांव का दीपक अपने साथियों के साथ पहरा दे रहा था। इस दौरान गांव के रहने वाले संदीप और दीपक आए। दोनों को नाके पर बैठेे युवकों ने रोककर गांव में बिना मास्क लगाए घूमने पर एतराज जताया। आरोप है कि संदीप ने उसी समय गोली मरवाने की धमकी दी। रात में ठीकरी पहरा दे रहे दीपक को सरपंच के पति सुनील और मनजीत ने गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल दीपक ने बताया कि वह मंगलवार को अपने साथियों के साथ देर रात पहरा दे रहा था। इस दौरान गांव के ही मनजीत व सुनील उर्फ सुनीला मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उसे गोली मार दी। गोली छाती में लगी। आरोपी उसे मृत समझकर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। दीपक ने बताया कि उसे गोली मारने के बाद आरोपी उसके घर के बाहर भी हवाई फायर किए। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि गांव में ठीकरी पहरे के दौरान बाहर जाने से रोकने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें दीपक की शिकायत पर गांव के ही चार युवकों के खिलाफ गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसमें संदीप, दीपक, मनजीत, व सुनील उर्फ सुनीला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों में सुनील सरपंच का पति है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलाने वाला सुनील हरियाणा पुलिस में
आरोपियों में सुनील उर्फ सुनीला हरियाणा पुलिस का कर्मचारी है। सुनील की पत्नी ममता गांव की सरपंच है। शिकायतकर्ता दीपक ने बताया कि सुनील उर्फ सुनीला ने गोली मारने के बाद उसके घर के सामने जाकर हवाई फायर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed