फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The road to the crematorium in Indal Khurd is closed, the bodies are being carried in tractor-trolleys

Jind News: ईंटल खुर्द में श्मशान का रास्ता बंद ट्रैक्टर-टॉली मेंं ले जाने पड़ रहे शव

Tue, 09 Sep 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The road to the crematorium in Indal Khurd is closed, the bodies are being carried in tractor-trolleys
08जेएनडी14-अंतिम संस्कार करने के लिए नंगे पांव पानी से गुजरते हुए ग्रामीण। संवाद
जींद। ईंटल खुर्द में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके शव को श्मशान तक ले जाने के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी क्योंकि श्मशान घाट के रास्ते पर डेढ़-दो फीट पानी भरा था। ऐसे में शव कहीं गिर न जाए। इसको लेकर शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्मशान तक पहुंचाया। वहीं ग्रामीण नंगे पांव पानी से गुजरे। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को तेजवीर के शव की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई क्योंकि अंतिम यात्रा पैदल नहीं निकल सकती थी। श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता बंद था। उस पर डेढ़ से दो फीट तक बरसात का पानी भरा था।
विज्ञापन

गांव से अंतिम यात्रा निकलकर स्कूल से आगे पहुंची ही थी कि लोगों को रास्ते में जमा पानी भरा दिखाई दिया। अंतिम यात्रा को तुरंत रोक दिया गया क्योंकि आगे पैदल निकलना मुश्किल था। इसके बाद शव ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई गई। इसके बाद शव को ट्रॉली में रखा गया और श्मशान घाट पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण नंगे पांव पानी से गुजरे और श्मशान पहुंचे लेकिन बुजुर्गों को दोबारा फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्मशान घाट तक लाया गया।

08जेएनडी14-अंतिम संस्कार करने के लिए नंगे पांव पानी से गुजरते हुए ग्रामीण। संवाद

08जेएनडी14-अंतिम संस्कार करने के लिए नंगे पांव पानी से गुजरते हुए ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed