फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The police and a team of divers are conducting a continuous search.

Jind News: पौली गांव में ढाई वर्षीय बच्चे के तालाब में डूबने की आशंका

Fri, 05 Jun 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The police and a team of divers are conducting a continuous search.
04जेएनडी30: पौली गांव में सर्च अभियान चलाते हुए टीम। ग्रामीण
जुलाना। पौली गांव में ढाई वर्षीय बच्चे के तालाब में डूबने की आशंका के बाद प्रशासन और परिजन सुबह से उसकी तलाश कर रहे हैं। अभी तक बच्चा तालाब में नहीं मिला है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

पौली गांव निवासी ढाई वर्षीय कार्तिक बुधवार शाम करीब छह बजे अपने घर के पास स्थित तालाब के किनारे खेल रहा था। कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बच्चा तालाब में गिर गया होगा।
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत जुलाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सर्च अभियान शुरू किया गया। देर रात तक तालाब और आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। वीरवार सुबह से गोताखोर तालाब में बच्चे की तलाश में जुटे हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अब प्रशासन और ग्रामीण तालाब का पानी निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

04जेएनडी30: पौली गांव में सर्च अभियान चलाते हुए टीम। ग्रामीण

04जेएनडी30: पौली गांव में सर्च अभियान चलाते हुए टीम। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed