फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The old water tank in Gangoli will be repaired after preparing the estimate

Jind News: एस्टीमेट तैयार कर गांगोली में पुराने जलघर की मरम्मत होगी

Sat, 03 May 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The old water tank in Gangoli will be repaired after preparing the estimate
02जेएनडी20-गांगोली गांव में पेयजल सप्लाई की जांच करते हुए रणधीर मताना।
जींद। गांव गांगोली में पिछले कुछ दिनों से मिल रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

इसके तहत विभाग ने पुराने जलघर की मरम्मत, सभी स्ट्रक्चर नए, इनलेट चैनल नया व नए जलघर में एक अन्य स्टोरेज टैंक, स्लो ट्यूबवेल व स्टोरेज टैंक के बैड को सीसी बेड बनाने के साथ-साथ गांव में प्लास्टिक पाइपलाइन की जगह लोहे की पाइपलाइन का एस्टीमेट तैयार करने में जुटा है।
गांव गांगोली की ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जल एवं स्वछता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि गांव में हर घर तक जल पहुंचाने के लिए विभाग कृत संकल्प है। इसके लिए विभाग ग्रामीणों की जरूरत के हिसाब से गांव में पेयजल की सुविधा देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

गांव में पहले से ही दो जलघर हैं, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर नए जलघर में एक और स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा। इसके साथ ही पहले से बने स्टोरेज टैंक के बेड को बदल कर सीसी बेड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने जलघर कई सालों पहले बना होने के कारण उसमें मरम्मत के कार्य की जरूरत है। इसलिए पूरे जलघर की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलघर के सभी स्टैक्चर व इनलेट चैनल को नया बनाया जाएगा। गांव में कुछ गलियों में पाइपलाइन खराब होने व कुछ गलियों में प्लास्टिक के पाइप डाले जाएंगे। रणधीर मताना और सुरेंद्र दुग्गल ने कहा कि जल अनमोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed