{"_id":"67fc03050cbd608cf009b19b","slug":"the-newlywed-bride-fled-with-rs-50000-cash-and-jewellery-jind-news-c-199-1-jnd1002-133061-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नवविवाहिता 50 हजार की नकदी और गहने लेकर चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नवविवाहिता 50 हजार की नकदी और गहने लेकर चली गई
Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। नई नवेली दुल्हन घर से नकदी, गहने लेकर चली गई। युवक की 25 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस अब दुल्हन की तलाश कर रही है। मोहम्मद खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिन पहले उसकी शादी हिसार जिले के हांसी की आंबेडकर कॉलोनी निवासी एक युवती के साथ हुई थी।
10 अप्रैल की रात को 11 बजे के करीब वह और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। सुबह पांच बजे उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी उसे नहीं मिली। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। उसका मोबाइल फोन टूटा हुआ था। अलमारी से 50 हजार रुपये नकदी, सोने के दो बाले, सोने के दो ओम, दो मंगलसूत्र, चांदी की पैरों की दो जोड़ी चुटकी, चांदी की दो अंगूठी, दो हथफूल, चांदी की एक चेन सहित अन्य सामान नहीं मिले। उसने आसपास और रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।