फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The National Style Kabaddi competition will be held in Pauli village from January 3rd.

Jind News: पौली गांव में नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता 3 जनवरी से

Fri, 02 Jan 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The National Style Kabaddi competition will be held in Pauli village from January 3rd.
जुलाना। क्षेत्र के पौली गांव में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से दो दिवसीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता 3 जनवरी से शुरू होगी जिसमें 65 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

युवा स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य बलजीत मलिक ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर गांव के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल मैदान को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर 11 हजार रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 7100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद प्रतिनिधि पवन लाठर और पूर्व पार्षद सतीश पहलवान शिरकत करेंगे। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोग भी प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

बलजीत मलिक ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और युवाओं में अनुशासन की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। खेलों के माध्यम से न केवल खिलाड़ी अपना नाम रोशन करते हैं बल्कि गांव और क्षेत्र की भी पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed