{"_id":"693f08fc24cf6504bc057486","slug":"the-medh-sunar-community-will-honor-sanitation-workers-on-makar-sankrantithe-medh-sunar-community-will-honor-sanitation-workers-on-makar-sankranti-jind-news-c-199-1-jnd1010-145413-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेढ सुनार सभा मकर संक्रांति पर सफाई कर्मचारियों को करेगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेढ सुनार सभा मकर संक्रांति पर सफाई कर्मचारियों को करेगी सम्मानित
Mon, 15 Dec 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी30 : मकर संक्रांति पर मंत्री कृष्ण बेदी को न्यौता देते हुए मेढ सभा के सदस्य। स्रोत संगठ
जींद। मेढ सुनार सभा की तरफ से मकर संक्रांति 11 जनवरी को सेक्टर छह स्थित महाराज अजमीढ़ भवन और सुनार धर्मशाला में सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को शाल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में राज्य के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी और हरियाणा विधानसभा के उपसभापति डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा हरियाणा राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल सहित और राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
इस संबंध में मेढ सुनार सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी और महासचिव राममेहर वर्मा के नेतृत्व में मंत्री कृष्ण बेदी को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक सम्मान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। सभा द्वारा पिछले 28 वर्षों से रक्तदान, चिकित्सा शिविर और पौधरोपण किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मनफूल वर्मा, जितेश कुमार, अमीत कुमार, सुरेश सोनी , रामकुमार, महेन्द्र सोनी और रमेश वर्मा मौजूद रहे।