फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The markets have regained their shine, the work of readymade and textile market has increased two to three times

Jind News: बाजारों में लौटी रोनक, दो से तीन गुना बढ़ा रेडीमेड व कपड़ा मार्केट का काम

Thu, 24 Apr 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 24 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The markets have regained their shine, the work of readymade and textile market has increased two to three times
23जेएनडी04:रमनदीप कौर। संवाद
जींद। इस बार 30 अप्रैल को पड़ रही अक्षय तृतीया बाजार में व्यापारियों के लिए भी खास बनी है। अप्रैल माह में गेहूं की कटाई व गर्मी के कारण बाजारों में दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार रहता था, लेकिन अब अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में रौनक आई है। इससे दुकानदारों में भी उत्साह है। अकेले रेडीमेड व कपड़ा मार्केट का काम दो से तीन गुना बढ़ा है।
विज्ञापन

इस बार अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। इसके चलते इस दिन शादी करना, गृह प्रवेश, खरीदारी करना, मकान खरीदना शुभ रहेगा। अक्षय तृतीया पर बिना मुहूर्त निकाले ही शादियां होती हैं और साथ ही भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। रोहिणी नक्षत्र के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनना भी सभी के लिए लाभदायक है। इस दौरान होने वाली शादियों को लेकर शहर की कपड़ा मार्केट में खरीदारों की भीड़ बनी है। दुकानदारों के अनुसार अप्रैल माह की शुरुआत में बेहद ही कम खरीदार आते थे, लेकिन अब उनका काम दो से तीन गुना बढ़ा है। जहां पहले काम 50 हजार रुपये का होता था, अब वह एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक हो रहा है। वहींं जिनके घरों में वैवाहिक कार्यक्रम हैं वह तो एक से दो लाख रुपये का कपड़ा भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं व्यापारीअक्षय तृतीया पर शादियां ज्यादा होती हैं। इसको लेकर बाजार में खरीदाराें की संख्या भी ज्यादा हुई है। शादी के लिए लोग ज्यादा कपड़ा एक साथ लेते हैं। इससे पहले खुद के प्रयोग के लिए ही कपड़े की खरीदारी होती थी। अब पिछले दिनों की अपेक्षा काम दो गुणा से ज्यादा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हन्नी, कला मंदिर संचालक

पिछले 10 दिन से ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। अक्षय तृतीया पर शादी बिना मुहूर्त के की जा सकती हैं। यह दिन शुभ माने जाते हैं। इसलिए आमजन पूरे परिवार के कपड़े खरीद रहे हैं, जबकि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बाजार सुनसान थे। अब काम में तीन गुणा तक वृद्धि हुई है।
-सुनील वशिष्ट, सन्नी क्लॉथ हाउस तांगा चौंक।

पहली बार अप्रैल माह के अंतिम दिनों में ग्राहकाें की संख्या बढ़ी है। इससे पहले इस माह में किसानों की गेहूं कटाई के चलते ग्राहक बाजार में दिखाई नहीं देते थे, लेकिन अब परिवार समेत लोग शादी के लिए कपड़ा लेने के लिए आ रहे हैं। वह ग्राहकों को इस दौरान छूट भी दे रहे हैं। अक्षय तृतीया के चलते काम में कई गुना वृद्धि हुई है।

-मोहित, चलती फैशन हाउस, सफीदों रोड
बाक्स
सामान्य दिनों की अपेक्षा ग्राहक चार गुना तक बढ़े हैं। अक्षय तृतीय पर शादियों के मुहूर्त को देखते हुए बाजार में रौनक लौटी है। इन दिनों बाजार में ग्राहक शायद ही दिखाई देते थे, लेकिन अब लोग रेडीमेड कपड़े पूरे परिवार के लिए लेकर जा रहे हैं।
रमनदीप कौर, जूम फैशन रानी तालाब

23जेएनडी04:रमनदीप कौर। संवाद

23जेएनडी04:रमनदीप कौर। संवाद

23जेएनडी04:रमनदीप कौर। संवाद

23जेएनडी04:रमनदीप कौर। संवाद

23जेएनडी04:रमनदीप कौर। संवाद

23जेएनडी04:रमनदीप कौर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed