{"_id":"60e3475d8ebc3e735d28fa48","slug":"the-lack-of-medical-equipment-will-not-be-allowed-to-be-felt-in-the-fight-against-corona-dr-sarita-jind-news-rtk616251455","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई में मेडिकल उपकरण की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी : डॉ. सरिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ाई में मेडिकल उपकरण की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी : डॉ. सरिता
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सरिता यादव ने सोमवार को नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के उपाय भी बताए। डॉ. यादव ने ऑक्सीजन प्लांट से लेकर कोरोना वार्डों का दौरा कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई तैयारियों की सराहना की।
डॉ. यादव ने कहा कि यदि जिला स्वास्थ्य विभाग को किसी सामान की जरूरत हो तो वह तुरंत उन्हें बताएं, वह सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के साथ लड़ाई में किसी भी मेडिकल उपकरण की कमी महसूस नहीं होने देगा। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य विभाग के पास ऑक्सीजन उपलब्ध होनी चाहिए। तीसरी लहर का असर बच्चों पर होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए बच्चों से संबंधित हर प्रकार की दवाई व उपकरण स्वास्थ्य विभाग के पास होने चाहिए।
एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य निदेशालय के पास जरूरी सामान व उपकरणों की सूची भेजी हुई। इसमें से अभी तक उन्हें एक भी उपकरण नहीं मिला है, इसे जल्द उपलब्ध करवाया जाए। अस्पताल के पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। फिलहाल एक तीन टन का ऑक्सीजन टैंक, 280 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। इसके अलावा एक हजार लीटर प्रति मिनट का ऑक्सीजन प्लांट अभी लगाया जा रहा है, जो इसी माह शुरू हो जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर पूनिया, डॉ. सीमा वशिष्ठ के अलावा स्टाफ नर्स भी मौजूद रहीं।