फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The journey began at the age of nine by winning a national gold medal.

Jind News: नौ साल की उम्र में नेशनल गोल्ड जीतकर शुरू किया था सफर

Fri, 24 Apr 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The journey began at the age of nine by winning a national gold medal.
24जेएनडी15: सूर्या खरब ​खिलाड़ी।
जींद। जींद के हाउसिंग बोर्ड के नन्हे तीरंदाज सूर्या खरब ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अप्रैल 2026 में तेलंगाना के गुंटूर में आयोजित अंडर-15 नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट में सूर्या ने अपनी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

सूर्या खरब ने बताया कि उनकी यह यात्रा कड़ी मेहनत और परिवार के अटूट सहयोग का परिणाम है। हाल ही में मार्च 2026 में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने अंडर-15 आयु वर्ग में न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया।
विज्ञापन

सूर्या ने सफलताओं का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने मार्च 2020 में नौ साल की उम्र में भिवानी में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद साल 2025 में भिवानी में ही आयोजित आर्चरी फेडरेशन की स्टेट चैंपियनशिप में उन्होंने एक टीम गोल्ड और एक कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या खरब ने बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य साल 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। मैं चाहता हूं कि दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर तिरंगा सबसे ऊपर लहराए। सूर्या ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपने दादा-दादी और अपनी दो बड़ी बहनों को दिया, जो हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी माता एक गृहिणी है। सूर्या की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed