फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The inflow of foreign rice is not stopping, questions are being raised on the claims of strictness.

Jind News: बाहरी धान की आवक नहीं थम रही, सख्ती के दावों पर सवाल

Tue, 11 Nov 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The inflow of foreign rice is not stopping, questions are being raised on the claims of strictness.
11जेएनडी34: बाहरी राज्य से चावल से भरा ट्रक समैण रोड स्थित राइस मिल के अंदर जाते हुए। संवाद।
नरवाना। जिले में बाहरी राज्यों से धान की आवक लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से सख्त निगरानी और जगह-जगह नाके लगाने के दावों के बावजूद बाहरी धान के ट्रक बिना किसी रोक-टोक के स्थानीय राइस मिलों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ताजा मामला नरवाना की समैण रोड स्थित एक राइस मिल का है जहां मंगलवार शाम को लगातार तीन ट्रक बाहरी राज्यों से भरे चावल लेकर पहुंचे। चश्मदीदों के मुताबिक, यह ट्रक शाम के वक्त सीधे मिल के अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रशासन की निगरानी और जांच के तमाम दावों के बीच ऐसे ट्रकों का मिलों तक पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले सोमवार को टोहाना रोड स्थित एक अन्य राइस मिल में भी चावल से भरे ट्रक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही इन घटनाओं से यह साफ जाहिर होता है कि विभागीय सख्ती सिर्फ कागजों तक सीमित है। लोगों का कहना है कि जब प्रशासन खुद दावा करता है कि जिले की सीमाओं पर नाके लगाकर सघन जांच की जा रही है, तब यह ट्रक आखिर निकल कैसे जाते हैं। कहीं न कहीं इसमें मिलीभगत की बू आती है।
अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या यह अनाज अवैध रूप से जिले में प्रवेश कर रहा है या फिर किसी संरक्षण में यह कारोबार फल-फूल रहा है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और बिना अनुमति किसी भी बाहरी खेप को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा लेकिन घटनाओं का सिलसिला कुछ और ही कहानी कह रहा है।
लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में पारदर्शी जांच की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि यह ट्रक किसकी अनुमति के तहत जिले की सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं। यदि सख्ती के बावजूद बाहरी चावल मिलों तक पहुंच रहा है तो यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।


वर्जन

बाहरी प्रदेशों से जिले की मिलों में चावल आने को लेकर फिलहाल हमारे पास कोई ऐसे पुख्ता सबूत नहीं है। प्रशासन द्वारा नाके लगवाए गए हैं। इसके साथ साथ मार्केट कमेटी अधिकारियों का इस और पूरा ध्यान है। हमारे पास इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है कि दूसरे राज्यों से चावल आया है। -मोहम्मद इमरान रजा, उपायुक्त, जींद

11जेएनडी34: बाहरी राज्य से चावल से भरा ट्रक समैण रोड स्थित राइस मिल के अंदर जाते हुए।  संवाद।

11जेएनडी34: बाहरी राज्य से चावल से भरा ट्रक समैण रोड स्थित राइस मिल के अंदर जाते हुए। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed