फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The humid heat has caused trouble, rain will come again after two days.

Jind News: उमसभरी गर्मी ने किया परेशान, दो दिन बाद फिर बरसेंगे बदरा

Sat, 04 Jul 2026 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The humid heat has caused trouble, rain will come again after two days.
फोटो 03जेएनडी04-नरवाना क्षेत्र में धान लगाते हुए किसान का परिवार। स्रोत किसान - फोटो : samvad
जींद। बारिश के बाद फिर उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और उमस हो गई थी। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। इसी कारण तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भी बढ़ गई है। दिन के समय धूप तेज रहने से गर्मी में लोग बेहाल दिखे। हालांकि दोपहर बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए लेकिन गर्मी से कुछ राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति पांच किमी. प्रति घंटा रही वहीं नमी की मात्रा भी 57 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे मौसम फिर से सुहावना होने की संभावना है। हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की हवा चलने की संभावना है लेकिन व्यापक बारिश की उम्मीद नहीं है। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश के बाद धान की रोपाई के कार्य में तेजी आ गई है।

वर्जन
पांच जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। यदि अनुमान के अनुसार बारिश होती है तो किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो जाएगा। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article