फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Herbal Park and Guest House area at CRSU will undergo beautification.

Jind News: सीआरएसयू में हर्बल पार्क व गेस्ट हाउस क्षेत्र का होगा सुंदरीकरण

Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Herbal Park and Guest House area at CRSU will undergo beautification.
26जेएनडी02: सीआरएसयू का मुख्य गेट। स्रोत : सीआरएसयू
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आधारभूत सुविधाओं और सुंदरीकरण को गति दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्बल पार्क और गेस्ट हाउस क्षेत्र में विकास कार्य करवाने की योजना तैयार की है। परियोजना पर करीब 32.59 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और चार जून को बिड खुलेगी
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में टीचिंग ब्लॉक के पास स्थित हर्बल पार्क में विद्यार्थियों और शिक्षकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए फुटपाथ का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा गेस्ट हाउस के पास इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आवागमन भी आसान होगा।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। हर्बल पार्क विश्वविद्यालय परिसर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जहां विद्यार्थी औषधीय पौधों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ बनने से यहां आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं गेस्ट हाउस के आसपास इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगने से परिसर अधिक व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई देगा। इससे पहले भी सीआरएसयू में स्ट्रीट लाइटों के लिए टेंडर लगाया गया था। विश्वविद्यालय परिसर में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है।

वर्जन
विश्वविद्यालय परिसर में लगातार आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों और आगंतुकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। चार जून को टेंडर की बिड खुलने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित समयावधि में कार्य शुरू करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इन विकास कार्यों से परिसर की सुंदरता और सुविधाओं में काफी सुधार देखने को मिलेगा। -प्रोफेसर रामपाल सैनी, कुलपति सीआरएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article