फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The GRP planted shade-bearing and fruit-bearing saplings within the police station premises.

Jind News: जीआरपी ने थाना परिसर में लगाए छायादार और फलदार पौधे

Fri, 05 Jun 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The GRP planted shade-bearing and fruit-bearing saplings within the police station premises.
05जेएनडी05-पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते हुए जीआरपी प्रभारी रणबीर सिंह और स्टाफ। स्रोत पुलिस
जींद। पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने थाना परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान छायादार और फलदार पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वहीं पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार कट रहे पेड़ों के कारण पर्यावरण असंतुलन की समस्या गंभीर होती जा रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।
विज्ञापन

एसआई चरण सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि गर्मी को कम करने, वर्षा चक्र को संतुलित रखने और जीव-जंतुओं के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।इस अवसर पर एएसआई कपिल, एएसआई कविता, अनिल, बलबीर, पवन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed