फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The government will buy every grain of paddy from farmers: Shyam Singh Rana

धान खरीद में किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार : श्याम सिंह राणा

Thu, 15 Oct 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The government will buy every grain of paddy from farmers: Shyam Singh Rana
फोटो 14जेएनडी33-अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। स्रोत प्रशासन
सफीदों। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंडियों में फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीद के साथ उठान और भुगतान प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री बुधवार को नई अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों से फसल की आवक, खरीद, उठान और भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों का नियमित निरीक्षण करें और किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिन किसानों की फसल का उत्पादन पोर्टल पर दर्ज मात्रा से अधिक आ रहा है, उनकी उपज का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। ऐसे किसान सादे कागज पर अपना नाम, पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर और आढ़ती का नाम लिखकर मार्केट कमेटी सचिव को दें। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के माध्यम से बिना देरी फसल खरीद की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप नमी वाली धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाए। किसान अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लाएं, ताकि नमी निर्धारित सीमा से अधिक होने के कारण खरीद में बाधा न आए।

एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार दोपहर तक सफीदों मंडी में 51 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी थी जबकि 12,437 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी थी। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर खरीद व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो। इस मौके पर डीएसपी गौरव शर्मा, नायब तहसीलदार संजय सिंह, डीएफएससी राजेश कुमार आर्य, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जीएम रोहताश कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्र सैनी, वाइस चेयरमैन मदन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed